उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत गायडीह के मजरा अहिरवन डीह में शनिवार को शाम में पुरानी रंजिश को लेकर यूकेलिप्टस के बाग में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान निवासी ग्राम अहिरवन डीह राजू उर्फ मोहम्मद हुसैन पुत्र निब्बर के रूप में हुई है। घटना की तहरीर मृतक के भाई क्यूम पुत्र निब्बर ने पुलिस को दी है। तहरीर के अनुसार मृतक और आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप यह है कि अरमान और समीर पुत्र गण बहादुर अली शाह ने पहले से ही धमकी दे रहे थे कि मोहर्रम के त्योहार से पहले मार कर मोहर्रम मनाऊंगा। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मृतक के भाई क्यूम के मुताबिक, 21 जून 2026 को बम्बई से घर आए हुए थे।अरमान और समीर अपने साथियों के साथ मिलकर राजू कोबहला फुसलाकर शराब पिला ने के बहाने घर से ले गए। आरोप यह है कि शराब पिलाने के बाद सभी आरोपियों ने बजा ज चीनी मिल के पास यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर राजू को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शाम लगभग 7:30 बजे हुई है।
पुलिस ने क्यूम की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपियों में  अरमान, समीर पुत्र गण बहादुर अली शाह, अरमान पुत्र ननकऊ,  सलमान पुत्र मोहम्मद अली शाह सभी निवासी गण अहिरवन डीह थाना श्रीदत्तगंज, हमदान पुत्र इरफान निवासी कस्बा सादुल्ला नगर, मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम करगहिया थाना श्रीदत्तगंज भी शामिल हैं।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके परपहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने