उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। उतरौला विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला ध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।सपा में ही सभी वर्गों काहित सुरक्षित है। सपा की सरकार बनने पर नौज वानों, किसानों, छात्रों, व्यापारीयों महिलाओं, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का हित सुरक्षित होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष परशु राम वर्मा ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र के रमवापुरकला,पिपरा,कटरा, रुस्तम नगर, लाल गंज, हुसैनाबाद, बकस रिया के अलावा दर्जनों गांवों का भ्रमण किया, उतरौला नगर में समाज वादी पार्टी के पदाधि कारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करसमाज वादी पार्टी पीडीए सर कार अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव में सहयोग करने की अपील की।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने