बलरामपुर- कोतवाली नगर पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹90,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 22.06.2026 को आवेदक रमेश कुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल, निवासी सराय फाटक मस्जिद मोड़, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने अवगत कराया कि दो दिन पूर्व उनके द्वारा एक APK फाइल डाउनलोड की गई थी, जिसके पश्चात उनके बैंक खाते से 09 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल ₹90,000/- की अनाधिकृत निकासी कर ली गई।
रुपया वापसी का विवरण-
प्रार्थना-पत्र प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई तथा संबंधित बैंक एवं भुगतान सेवा प्रदाताओं से दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप आवेदक की संपूर्ण धनराशि ₹90,000/- सुरक्षित रूप से उनके बैंक खाते में वापस (रिफंड) करा दी गई।आवेदक द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस, साइबर टीम एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई।
साइबर पुलिस टीम में उo निo  शिवम सिंह, हेo काo आकाश पाण्डेय, काo नितीश मौर्या, मo काo ज्योति मिश्रा का विशेष योगदान रहा। 
*बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील :*
जनपदीय पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। समय रहते सूचना देने पर ठगी गई धनराशि को होल्ड अथवा वापस कराए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने