*जनसुनवाई में मंत्री ए.के. शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*


*बिजली,पढ़नी,सफाई,सीवर और आवास संबंधी मामलों पर मंत्री श्री ए के शर्मा सख्त,समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*


लखनऊ, 25 जून 2026


उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। इनमें नगर निकायों की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवर एवं जल निकासी की समस्याएं, विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर स्थापना एवं क्षमता वृद्धि, विद्युत आपूर्ति से जुड़े प्रकरण, आवास योजनाओं के लाभ, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। मंत्री श्री शर्मा ने एक-एक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को यथाशीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।


श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच सीधे संवाद तथा विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।


ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति, नए कनेक्शन, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि तथा अन्य तकनीकी मामलों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। वहीं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को सफाई, पेयजल, सीवर, जलभराव, आवास एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने