आईटीआई कॉलेज अलीगंज में खादी एवं ग्रामोद्योग योजनाओं पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्राचार्य राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, प्रतिभागियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

ऋण व प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने पर दिया गया जोर


लखनऊ: 24 जून, 2026


उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजनान्तर्गत 24 जून, 2026 को आईटीआई कॉलेज, अलीगंज, लखनऊ में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ के प्राचार्य राजकुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें सहायक आयुक्त उद्योग विमल कुमार सिंह, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ मण्डल पी.एन. सिंह, एडीओ समाज कल्याण विवेक श्रीवास्तव, एफआई पूनम, एफआई शिवचन्द राम, एफआई एस.पी. निगम एवं जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय लखनऊ के हेमन्त कुमार सिंह उपस्थित रहे।
एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में ऋण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना उद्योग स्थापित करने के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं का पम्पलेट व स्टेशनरी भी उपलब्ध करायी गयी।
 उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ अवधेश कुमार गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने