रिपोर्ट शोभित अवस्थी
हरदोई पुलिस ने 3 मई को शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास शिक्षिका अवंती त्रिवेदी से हुई चेन लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है।
 घटना उस समय हुई थी जब शिक्षिका अपने बेटे को स्कूल छोड़ने पहुंची थीं। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है, इसलिए जेवर उतारकर सुरक्षित रख लें। 
बातों में उलझाकर दोनों उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने साण्डी बाईपास पुल के पास मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों पवन कुमार गौतम उर्फ खास और अंकित वर्मा उर्फ अंकित लोथ को गिरफ्तार कर लिया। 
जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने लूटी गई चेन, नगदी, तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी की स्कूटी बरामद की है.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने