बलरामपुर- उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक पुस्तकालयों को अनुदान योजना तथा राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता की अनुदान योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रदेश में नगरीय, ग्रामीण एवं अनुसूचित जाति/जनजाति बहुल क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालयों को पुस्तकालयीय सहायता, फर्नीचर एवं संग्रहण सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया है कि पात्र सार्वजनिक पुस्तकालय निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण, पुस्तक संसाधनों के विस्तार तथा पठन-पाठन की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाएं एवं पुस्तकालय संचालक अपना आवेदन पत्र राजकीय जिला पुस्तकालय, बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आवेदन पत्र उपलब्ध हैं, जहां से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के पात्र सार्वजनिक पुस्तकालयों एवं संबंधित संस्थाओं से समयबद्ध आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know