जनपद बलरामपुर में कार्यरत मुख्य आरक्षी राम केवल के अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर दिनांक 30.06.2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी के दीर्घ सेवाकाल, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल में ईमानदारी, साहस एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी राम केवल को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know