बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड रेहरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर ग्रिंट में आयोजित प्रोजेक्ट संवर्द्धन के अंतर्गत वीएचएसएनडी (Village Health Sanitation and Nutrition Day) सत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन तथा उनके सुपोषण हेतु किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को निर्धारित स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम का भ्रमण कर विभिन्न आधारभूत सुविधाओं एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने राजस्व एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है
इस दौरान एसडीएम उतरौला मनोज कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने