औरैया // दिबियापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र यादव के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट ने एक बार फिर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है इसके बाद उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य है आरोपी ने सोशल मीडिया पर सरकार के विरोध में पोस्ट किया है थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव ऊमरसाना निवासी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं अभी हाल में ही गांव बूढ़ादाना प्रधान मोहित सिंह ने आरोपी व उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, दूसरी तरफ थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है इस कार्रवाई के बाद धर्मेंद्र यादव ने जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों लिखी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा सदर कोतवाली के गांव राहतपुर निवासी अजय कुमार, अजीतमल कस्बा के मोहल्ला राजीवनगर निवासी राजा उर्फ मान सिंह, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव वैसुंधरा निवासी दीपू यादव पर भी कार्रवाई की गई है इसके अलावा कोतवाली के गांव भाऊपुर निवासी सचिन जाटव, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा टीला निवासी मोहम्मद आकिब अंसारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन सभी पर कड़ी नजर रखने को कहा इस दौरान कोई भी अपराधी जिले में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने