औरैया // अधिवक्ता अतुल पाठक को पिस्टल सटाकर लूटपाट, मारपीट और मोबाइल तोड़ने के मामले में आरोपी पूर्व MLC कमलेश पाठक के भतीजे विशाल पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया है कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ गश्त पर थे इसी दौरान लूट के आरोपी के गांव के बाहर होने की सूचना मिली, पुलिस ने घेराबंदी कर गांव भाड़ारीपुर निवासी विशाल उर्फ सुमित पाठक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अधिवक्ता अतुल पाठक 17 सितंबर 2025 को कचहरी जा रहे थे सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह गांव के बाहर कन्या विद्यालय के पास पहुंचे, तभी पूर्व MLC कमलेश पाठक के भतीजे विशाल ने तीन अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया अधिवक्ता के बताया था कि आरोपी विशाल ने अपनी कमर से अवैध पिस्टल निकाली और उनकी छाती पर सटा दी आरोप है कि वह शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांगने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया था बाद में जेब से 4700 रुपये निकाल ले गए थे।
लूटपाट के दौरान आरोपी विशाल ने अपने परिवार का रसूख दिखाते हुए पूर्व MLC कमलेश पाठक का नाम लिया कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know