बलरामपुर - विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर जिले में इस बार महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने नया इतिहास रच दिया है। संगठन के प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने कमान संभाली है, जिससे "नारी शक्ति" का संदेश और मजबूत हुआ है। जिला इकाई की हाल ही में घोषित नई कार्यकारिणी में जिला छात्रा प्रमुख, नगर सह मंत्री,  विभाग छात्रा प्रमुख, सोशल मीडिया प्रभारी, खेलो भारत आयाम संयोजक जैसे अहम पदों पर छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई है। एमएलके पीजी कॉलेज की छात्रा सलोनी पांडेय को जिला छात्रा प्रमुख बनाया गया है, वहीं इसी परिसर की परास्नातक की छात्रा कीर्ति उपाध्याय विभाग छात्रा प्रमुख की ज़िम्मेदारी सँभाल रही है।
जहाँ शिवांगी दुबे और मानसी शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वहीं नीलू खेलो भारत आयाम प्रमुख और विभा बलरामपुर नगर टीम में नगर सह मंत्री का दायित्व निभा रही हैं। बलरामपुर नगर टीम में दो महिला शिक्षिकाए डॉ अर्चना शुक्ला और साधना पांडेय नगर उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर मोर्चा सँभाल रहीं हैं। यही नहीं, नगर इकाई तुलसीपुर में महिला शिक्षक मुन्नू तिवारी को हाल ही में नगर अध्यक्ष बनाया गया है। नव-नियुक्त छात्रा कार्यकर्ताओं ने कहा एबीवीपी ने हमें सिर्फ मंच ही नहीं दिया, बल्कि नेतृत्व का मौका भी दिया। आज कॉलेज कैंपस से लेकर सामाजिक मुद्दों तक, हम लड़कियां खुलकर अपनी बात रख रही हैं। मिशन साहसी , मेंस्ट्रुअल हाइजीन अवेयरनेस और स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम जैसे अभियान हम खुद लीड कर रही हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य अम्बुज भार्गव ने बताया कि सुरक्षा, छात्रवृत्ति, करियर गाइडेंस सहित हर मोर्चे पर एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ता आगे आकर समाधान कर रही हैं। एबीवीपी की ये बेटियां आज राष्ट्र पुनर्निर्माण का आधार बन रही हैं।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने