उत्तर प्रदेश //भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की प्रादेशिक समीक्षा बैठक सम्पन्न 



भ्रष्टाचार निरोधक संगठन उत्तर प्रदेश एवं बिहार की एक संयुक्त बैठक 28 जून को कुशीनगर जिला के पडरौना नगर स्थित एक होटल में में भव्य समारोह में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रतिकूल मौसम के बावजूद लगभग सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी सिंह  ने किया ।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल  भाजपा रहे ।बैठक में मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सचिव स डा० आर० एन० सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया ।
बैठक का मुख्य एजेंडा देश और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर एक पारदर्शी भारत बनाना और भ्रष्टाचारियों को जेल तक भेजने की योजना पर विचार कर मुहिम को साकार मूर्त रूप देने पर बल दिया गया ।
इस अवसर पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल जी ने इस संगठन के कार्य प्रणाली को जबरजस्त ढंग से सराहा और सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण के मनोबल को ऊंचा उठाया । उन्होंने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने में संगठन को भरपूर सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी सिंह जी ने संगठन के पावन उद्देश्य पर सभी का आह्वान किया । राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ 0आर 0एन0 सिंह जी ने भ्रष्टाचार एक महामारी का रूप ले लिया है और हटाना होगा । राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी ने कुशीनगर जिला में संगठन द्वारा आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा केन्द्र पडरौना नगर छावनी में स्थापित हास्पीटल पर एक कनिष्ठ लिपिक को रिश्वत अठारह हजार लेते हुए  एंटी-करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगेहाथ पकड़ा कर जेल भेजवाने का जिक्र किया । सभी पदाधिकारी गण ने अपने अंदाज में  मुद्दे पर चर्चा किया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगठन के महासचिव संगठन श्री एडवोकेट पी एस  गौरी , पूर्वांचल महासचिव संगठन, श्री लक्षमण सिंह , पूर्वांचल मीडिया प्रभारी श्री रामनाथ विद्रोही, जितेन्द्र दत्त पाण्डेय, जिला अध्यक्ष महराजगंज, श्री अरविन्द श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष गोरखपुर श्री मिथिलेश पांवड़े, जिला अध्यक्ष कुशीनगर श्री सच्चिदानंद उपाध्याय महंत जी, जिला उपाध्यक्ष, दिलीप कुशवाहा, अनिल पांडेय, नवीन सिंह, रत्नेश पांडे, हरिशंकर गोंड , दिनानाथ सिंह, दिनेश शुक्ला आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
सभी लोगों को समुचित नाश्ता और शानदार भोजन की व्यवस्था  थी ।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने