जलालपुर, अम्बेडकर नगर: ज्येष्ठ माह के पंचम बड़े मंगलवार को कस्बे के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद आयोजक हरिचरण निषाद ने मंदिर के सामने राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए सूक्ष्म जलपान व फल वितरण का सराहनीय प्रबंध किया। वहीं व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लाला निषाद और सनी निषाद, विक्की विश्वकर्मा, रितिक विश्वकर्मा, सोनू गौड और विकाश निषाद ने कमान संभालते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाया।वहीं माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकाश कुमार निषाद ने कहा "बड़े मंगल का पावन अवसर आस्था और उत्साह का महापर्व होता है। इसे लोगों के बीच सेवा और भक्ति का संगम बनाने का हमने प्रयास किया। सबके सुख-समृद्धि की कामना की है। यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि राह चलते हर जरूरतमंद को राहत पहुँचाने वाली एक मिसाल भी बन गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने