उतरौला - बलरामपुर आदर्श नगर पालिका मोहल्ला आर्य नगर में स्थित प्राचीन आर्य समाज मन्दिर उतरौला के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौ ला को 71 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इसके लिए विभाग ने टेण्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की अध्यक्षा श्रीमती सविता गुप्ता ने बताया कि आर्य समाज मन्दिर का भवन काफी पुराना हो जाने सेउसके जीर्णोद्धार के लिएनगर पालिका ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन कोभेजा था। प्रस्ताव में आर्य समाज मन्दिर केकमरों का निर्माण, वेदशाला व यज्ञ शाला का निर्मा ण भजन व वेद उपदेश के लिए हॉल का निर्मा ण, सार्वजनिक शौचाल य व निवास के लिए भवन बनाए जाने का प्रावधान है।अध्यक्षा ने यह भी बताया कि नगर के बीचो बीच स्थितहोने से मन्दिर के जीर्णोद्धार के बाद इसे रमणीय स्थल के रूप में विक सित किया जाएगा। शासन ने नगर पालिका परिषद उतरौला के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 71 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। शासन से धनराशि मिलने पर टेण्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण का टेण्डर होते ही आर्य समाज मन्दिर उतरौला का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know