बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल और नगरपालिका में सड़क संपर्क व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मीरपुर एवं सुंगरपुर क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क नवनिर्माण परियोजनाओं, वार्ड 43 चमन विहार और 29 रामपार्क में सड़क एवं जलनिकासी के कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कोमल वंदना गुर्जर, सभासद जीतू डेढ़ा, सभासद कुलवीर चौहान और स्थानीय लोगों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार जताते हुए कहा लोनी आज विकास के पथ पर अग्रसित है सभी वार्डों में निरंतर कार्य चल रहे है।
विधायक ने मीरपुर (अशोक पंप) से कुटी वाले बाबा, सुंगरपुर तक 2.20 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया जो 157.27 लाख रुपये से निर्मित होगा। साथ ही ग्राम मीरपुर से सुंगरपुर तक 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया,लागत 113.67 लाख रुपये है, वार्ड नम्बर 43 में 150 लाख से अधिक की लगत से, वार्ड 29 में 52 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले संपर्क मार्गों व अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कोमल वंदना गुर्जर ने कहा आज लोनी देहात विकास के पथ पर अग्रसित है लगातार संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है, बायपास एवं अन्य नवनिर्माण इस बात का सूचक है कि लोनी विकास की दौड़ में आज आगे चल रही है।
वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से लोनी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में लोनी क्षेत्र के संपर्क मार्गों के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है तथा लोगों को जाम और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिल रही है। वहीं हम नगरपालिका के वार्डों को भी निधि एवं विभिन्न मदों से आदर्श बनाने का कार्य कर रहे है उन्होंने कहा कि आज लोनी में शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, जलनिकासी, सीवरेज सिस्टम और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों के परिणामस्वरूप क्षेत्र की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, देहात मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, मोनू प्रधान, रणवीर, छत्रपाल, बृजपाल, राजकुमार, निशु त्यागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने