अंबेडकर नगर : स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का एक बेहतरीन उदाहरण श्री शीतला माता मठिया मंदिर में देखने को मिला। दो युवकों ने मंदिर में लगे दान पेटी तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। सूत्रों के अनुसार, दो युवकों ने मठिया मंदिर में प्रवेश किया और दानपेटी तोड़कर नकदी निकालने की फिराक में थे।खटपट की आवाज सुनकर आस पास के लोगों को शक़ हुआ। पुजारी अशोक कुमार पांडेय और सोनू गुप्ता ने नीरज जलालपुरी को सूचना दी, इसी दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय सोनू गुप्ता,देवेश मिश्र, आदित्य गोयल,नीरज जलालपुरी सहित ने चोरों को घेरने का साहसिक कदम उठाया। हालांकि, युवक चकमा देकर मौके से फरार हो गए,हालांकि स्थानीय होने के चलते कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया। स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों के घर पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर शम्भू गुप्ता,सूरज, प्रहलाद शर्मा, नीरज , निखिल मौजूद रहे.इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मठिया मंदिर में दान पेटी चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।अध्यक्ष चन्द्रलाल जायसवाल ने कोतवाली में रात्रि की घटना की जानकारी देते हुए तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी,
इस घटना के बाद स्थानीय निवासी विकाश निषाद ने प्रशासन से मठिया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो सके।
जलालपुर: मंदिर में दानपेटी तोड़ने के प्रयास में दो युवक गिरफ्तार, स्थानीय लोगों की सतर्कता से पुलिस को मिली सफलता
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know