जामेअतुल बनात गर्ल्स कॉलेज पर सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी, प्रथम अपील दायर

महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के पंचशील नगर वार्ड नं० 03 आनंदनगर निवासी डी.पी. दुबे ने जामेअतुल बनात गर्ल्स कॉलेज, एकडेंगवा पोस्ट कोल्हुई बाजार के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई सूचनाओं पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए प्रथम अपील दायर की है।
बताया गया कि आवेदक द्वारा कॉलेज की मान्यता, संचालित पाठ्यक्रम, हॉस्टल संचालन की अनुमति, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विवरण, फीस संरचना, पंजीकरण प्रमाणपत्र, आय-व्यय विवरण एवं ऑडिट रिपोर्ट सहित कई बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी।
आवेदक का आरोप है कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिसके बाद उन्होंने जन सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 19(1) के अंतर्गत प्रथम अपील प्रस्तुत की है।
प्रथम अपील में संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है कि संस्थान से जुड़ी सभी सूचनाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं तथा सूचना देने में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने