सिंगापुर एवं मलेशिया की शैक्षिक यात्रा पर 

रवाना हुआ सी.एम.एस. छात्र दल

लखनऊ, 22 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस एवं सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन का 51 सदस्यीय दल सिंगापुर एवं मलेशिया की 9-दिवसीय शैक्षिक यात्रा पर रवाना हो गया। इस छात्र दल में सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के 

36 एवं कैम्ब्रिज सेक्शन के 10 छात्र शामिल हैं जबकि छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाएं सुश्री समीना ज़हीर, सुश्री एरम मेहदी, सुश्री वन्दना साही, सुश्री प्रियंका रोहतगी एवं सुश्री मसीरा आरिफ कर रही हैं। इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली, साँस्कृतिक विविधताओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवेश की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से अपने ज्ञान एवं व्यक्तित्व को और अधिक समृद्ध बना सकें। 

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की शैक्षिक यात्रा पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, साथ ही उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण के विकास हेतु प्रेरित करती हैं और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा छात्रों के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सिंगापुर एवं मलेशिया की शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र प्रकृति की विशालता, व्यापकता व सौन्दर्य से तो परिचित होंगे ही, साथ ही प्रमुख शैक्षिक, ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक केन्द्रों का अवलोकन करेंगे, जिनमें गार्डेन्स बाइ द बे, यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, पार्लियामेन्ट हाउस, सिंगापुर जू, सेन्टोसा, जेंटिंग हाईलैण्ड्स एवं पेट्रोनास ट्विन टावर आदि शामिल हैं। यह शैक्षिक यात्रा छात्रों के वैश्विक दृष्टिकोण के विकास में महती भूमिका निभायेगी।

श्री खन्ना ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। सी.एम.एस. का मानना है कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है, ऐसे में भावी पीढ़ी को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता व विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्यकता है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने