बलरामपुर- महाराजगंज तराई स्थित इंडियन बैंक की कंदैला शाखा में पिछले कुछ दिनों से कैश लेनदेन में आ रही समस्याओं का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आए इस मामले पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) द्वारा तत्काल बैंक का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एलडीएम ने बताया कि क्षेत्र में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण इंटरनेट सेवाएं बाधित हुई थीं, जिससे बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण कैश लेनदेन प्रभावित हुआ था। ग्राहकों को हो रही असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की है।
*मुख्य समाधान एवं उठाए गए कदम*
*बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) की तैनाती:* बैंक परिसर में संबंधित बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को तैनात कर दिया गया है।आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के माध्यम से ग्राहकों हेतु कैश निकासी एवं भुगतान सेवा प्रारंभ करा दी गई है।
*आधार आधारित भुगतान:* अब ग्राहक आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के माध्यम से सुगमता से कैश का लेनदेन कर सकेंगे।
*निर्बाध बैंकिंग सेवा:* जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन यह सुनिश्चित कर रहा है कि भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं के कारण ग्राहकों को परेशानी न हो और उन्हें बेहतर बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त हों।
एलडीएम ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि कैश भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है और अब किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know