बलरामपुर- आज 20/5/2026 को AIOCD & OCDUP द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्म कंपनियों के खिलाफ भारत बंद में बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने दुकानें बंद रखी। संगठन की इस एकता को देखकर दवा व्यापारियों के अहितकर लोगों ने अपनी राजनीतिक संरक्षण का दुरुपयोग करते हुए हमारे संगठन के इस भारत बंद को विफल बनाने की कोशिश की और संगठन के पदाधिकारियों को डिटेन कराया लेकिन इसके बाद भी हमारे सभी सदस्यों ने अपनी दुकान बंद रखी वो भयभीत ना हुए और आगे भी
संगठन की हर मुहिम में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का प्रण लिया।
संगठन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संगठना अध्यक्ष शमशुल हुदा खान महामंत्री, कुमार दीप मिश्रा संगठन मंत्री, आमिर मेकरानी
कोष अध्यक्ष, राम प्रीत गुप्ता, जमाल अहमद, फिरोज अहमद, नवीन श्रीवास्तव, परवेश जायसवाल, रजा रहमान, प्रिंस, शाहिद हसन
एवं संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know