उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम महुवा धनी के सुरैया देवर में स्थित राप्ती नदी में दुबे 9 वर्षीय बालक का तीसरा दिन हो गया अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। एन डीआरएफ की टीम ने डूबे हुए बालक को ढूंढने का प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नही मिल सकी है। नदी में डूबा हुआ बच्चा न मिलने से परिजन काफी लाचार, बेबस व परेशान नजर आ रहे हैं। ग्राम वासी पीड़ित परिजन को सकारात्मक दिलासा दे रहे हैं।स्थानीय प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम दुबे बच्चे को ढूंढने का हर सम्भव प्रयास कर रहे है। बताते चलें  कि थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवा धनी के सुराहियां देवर गांव के किनारे नदी पर 09 वर्षीय बालक बृजेश कुमार खेल रहा  कि अचानक पैर के फिस लने से वह राप्ती नदी में चला गया। नदी में डूबे हुए 9 वर्षीय बाल क के पिता रक्षा राम ने बताया कि बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल सका घटना की सूचना पर यू पी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी उतरौला व थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह व लेखपाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। नाव व स्थानीय गोता खोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक सफलता न मिलने से बच्चे की तलाश हेतु दूसरे दिन एन डीआरएफ की टीम बुलाई गई। उप जिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार को सुबह से ही एन डी आर एफ की टीम बुलाकर तलाश कराई जा रही है। तीन दिनों से राप्ती नदी में डूबे हुए बच्चे का मिलने का  कोई खबर न मिलने से गांव में मातम सा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने