लखनऊ प्रशासनिक, व्यावसायिक और वित्तीय केंद्र बनकर उभरा सीमांत शुक्ला


लखनऊ : क्वांटम म्यूचुअल फंड की एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने आज लखनऊ में अपने नए कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। यह विस्तार उत्तर भारत में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय बाजारों में निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ जुड़कर मार्केट में क्वांटम MF की विशेषताओं और स्कीम्स से अवगत  कराना है।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक, व्यावसायिक और वित्तीय केंद्र बनकर उभरा है। कानपुर के साथ मिलकर लखनऊ–कानपुर क्षेत्र म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए एक प्रमुख ग्रोथ कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है। तेजी से हो रहे शहरीकरण, प्रोफेशनल एवं कारोबारी आबादी तथा वित्तीय जागरूकता में वृद्धि ने इन शहरों  को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है।


व्यापारी परिवारों, पेशेवरों, उद्योगपतियों और पहली बार निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों की बड़ी संख्या इस क्षेत्र को एक साधा हुआ और विविध निवेशक आधार प्रदान करती है। सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, विनिर्माण, रिटेल व्यापार और सेवा क्षेत्रों में हो रहे विस्तार ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक तस्वीर को तेजी से बदल दिया है।


उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से बढ़ते आर्थिक और वित्तीय बाजारों में शामिल हो चुका है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2016-17 में लगभग ₹13.3 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में करीब ₹30-36 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे यह देश की तीन सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। राज्य सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विज़न के तहत गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स पार्क और औद्योगिक क्लस्टर्स जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।


बेहतर आय स्तर, बैंकिंग पहुंच में वृद्धि और शहरीकरण के चलते राज्य में औपचारिक वित्तीय उत्पादों और निवेश विकल्पों को तेजी से अपनाया जा रहा है। 30 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश भारत के कुल म्यूचुअल फंड एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में लगभग 4 प्रतिशत का योगदान देता है और निवेशक संपत्तियों के मामले में राज्यों में 7वें स्थान पर है।


उत्तर प्रदेश देश के इक्विटी म्यूचुअल फंड एसेट्स में लगभग 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है, जो रिटेल और व्यक्तिगत निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के कुल म्यूचुअल फंड AUM में लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी आधारित निवेश का है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत करीब 52 प्रतिशत है। यह राज्य में दीर्घकालिक इक्विटी निवेश के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।


30 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश का म्यूचुअल फंड AUM ₹3,42,226 करोड़ को पार कर चुका है, जिसमें लखनऊ, नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी प्रमुख योगदानकर्ता शहर हैं। अकेले लखनऊ का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (AAUM) लगभग ₹44,240 करोड़ है, जो राज्य के कुल म्यूचुअल फंड एसेट्स का लगभग 13 प्रतिशत है। यह आंकड़ा उत्तर भारत में निवेशक भागीदारी, वितरण नेटवर्क और वित्तीय सलाहकार गतिविधियों के उभरते केंद्र के रूप में लखनऊ की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।


इस अवसर पर सीमांत शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्वांटम एएमसी ने कहा, “उत्तर प्रदेश तेजी से शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के चलते भारत के सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट्स में से एक बन रहा है। प्रोफेशनल, उद्यमियों और निवेशकों के बढ़ते आधार के साथ लखनऊ दीर्घकालिक निवेश समाधान उपलब्ध कराने और निवेशकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने के लिए एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है। इस विस्तार के माध्यम से हमारा उद्देश्य क्षेत्र में निवेशकों और साझेदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना है।”


इस नए कार्यालय के साथ क्वांटम एएमसी ने उत्तर प्रदेश और आसपास के बाजारों में अपनी जमीनी उपस्थिति को और सशक्त किया है। कंपनी अपने अनुशासित और दीर्घकालिक निवेश दर्शन के प्रति प्रतिबद्ध बनी हुई है।


 


डेटा स्रोत: MOSPI, AMFI


Quantum Mutual Fund के बारे में


वर्ष 2006 में स्थापित Quantum Mutual Fund पारदर्शिता, ईमानदारी और रिसर्च आधारित निवेश सिद्धांतों पर कार्य करता है। कंपनी अपने प्रायोजक Quantum Advisors की मजबूत रिसर्च विरासत को आगे बढ़ाती है, जो अनुशासित और वैल्यू-ओरिएंटेड निवेश दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है। पिछले दो दशकों से कंपनी का उद्देश्य निवेशकों के हित में सही निर्णय लेना रहा है। कंपनी ट्रेंड्स का पीछा करने के बजाय रिसर्च आधारित रणनीति पर काम करती है, जिसका उद्देश्य आज की बचत को भविष्य की संपत्ति में बदलना है। People, Philosophy, Process और Predictable Outcomes पर आधारित कंपनी की कार्यप्रणाली निवेशकों, भागीदारों और कर्मचारियों के साथ मजबूत साझेदारी संस्कृति को बढ़ावा देती है। Quantum Mutual Fund अपनी प्रगतिशील निवेश रणनीतियों और निवेशक हितों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण लंबे समय से निवेशकों की पसंद बना हुआ है।


म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने