उतरौला बलरामपुर- सोमवार को आई तेज आंधी और उसके साथ हुई मूसलाधार बारिश ने नगर सहित पूरे ग्रामीण अंचलों में भारी तबाही  सा मच गई। तेज हवाओं के झोंकों से दर्जनों हरे-भरे पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई जगह विद्युत पोल व तार टूट कर गिरने से पूरी तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। *आ रही एम्बुलेंस पर गिरा पेड़, दो लोग बाल- बाल बचे*  तेज आंधी के बीच सामुदा यिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला से मरीज लाने के लिए जा रही कि अचानक एम्बुलेंस पर  पेड़ गिर गया। इस हाद से में चालक रामदीन व सहायक प्रभात यादव एम्बुलेंस में फंस गए। आस पास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एम्बु लेंस क्षतिग्रस्त हो गई।
*बिजली की बहाली में लगेंगे कई घंटे*  
आंधी से नगर वग्रामीण अंचलों में बिजली के कई पोल भी टूट गए हैं और तार जगह-जगह टूट कर गिर गए हैं। इससे बिजली की पूरी आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फॉल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को कई घंटे की मशक्कत कर नी पड़ेगी। और देर रात्रि तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। *सड़कों पर पेड़ के गिर जाने से आवा गमन बाधित हो गया है* उतरौला- बलराम पुर, मार्ग, उतरौला- मनकापुर मार्ग, बदल पुर- धुसवा मार्ग के अलावा कई मार्गों पर पेड़ के गिरने जाने से आवागमन बाधित हो गई है। नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी से पेड़ हटाने में जुटी हुई है।
               
            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने