उतरौला बलरामपुर-असम, पश्चिम बंगाल और पांडुचेरी में विधान सभा चुनावों में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर उतरौला नगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने उत्साह पूर्वक जश्न मनाया। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के कार्यालय चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्य कर्ताओं ने भाग लिया।
नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्य कर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक- दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी में साझा की। इसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता पूरे नगर में घूमते हुए अपनी खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। जुलूस के दौरान नारे बाजी और उत्साह पूर्ण माहौल ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर अनूप चन्द गुप्ता ने उपस्थित सभी कार्य कर्ताओं और आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधान मंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याण कारी नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर यह साबि त कर दिया है कि वह विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के हर उस नाग रिक की जीत है जो प्रगति और स्थिरता चाहता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं सेआह्वान किया कि वे इसी जोश के साथ जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी वकार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी संग ठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषदपरिसर में हुआ यहविजयोत्सव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर फणीन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राज कुमार, सतीश गुप्ता, सनी गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, अमित कुमार, सन्तोष कशौधन,दुर्गेश कुमार, रोहित राज के अलावा भारी संख्या के भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने