उतरौला बलरामपुर-भीषण गर्मी के होने से नगर एवं ग्रामीणअंचलों में लगातार हो रही बिज ली कटौती के होने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चर मराती हुई दिखाई दी। कहीं ओवरलोड की समस्या, तो कहीं जर्जर तार, तो कहीं सड़क किनारे पेड़ों से टकराती 33 केवी लाइन के कारण से बार-बार आपूर्ति बाधित होती रहती है। पूरी रात बिजली के आने जाने का सिल सिला जारी रहने से लोगों की नींद हराम हो गई है,और कई परिवार सुबह चार बजे तक जागने पर मजबूर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है,कि विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिना पूर्वसूचना के बिजली काट दी जाती है। कभी फाल्ट का हवाला दिया जाता है, तो कभी रोस्टिंग बताकर घंटों-घंटों आपूर्ति बन्द कर दी जाती है। शादी-विवाह के सीजन में यह समस्या और भी गम्भीर हो गई है। घरों में आए मेहमान गर्मी औरउमस से परेशान होकर इधर- उधर भटकते हुए नजर आ रहे हैं। बिजली की कटौती का सबसे अधि क असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। रात भर उमस और गर्मी के कारण बच्चे रोते रहते हैं, बुजुर्ग बेचैनी में करा हते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि महिलाएं कभी छत तो कभी दरवाजे पर खड़ी होकर बिजली आने का इंतजार करती रहती हैं। लोगों की जुबान पर बस एक ही सवाल रहता है कि बिजली आखिर कब आएगी,नगर वासियों व ग्रामीणो का कहना है कि बिजली की स्थिति ऐसी हो गई है,मानो लोग किसी दुर्लभ वस्तु का इंतजार कर रहे हों। हर थोड़ी देर में बिजली का आना-जाना आम बात बन चुकी है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापार, पढ़ाई और दैनिक जीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 33 केवी लाइन के किनारे लगे पेड़ों की समय पर छंटा ई नहीं कराई जाती जिससे तारों से टकराने के कारण बार- बार फाल्ट होता रहता है। कई स्थानों पर जर्ज र तार और पुराने ट्रांस फॉर्मर भी समस्या की बड़ी वजह बनी हुई हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है और समय रहते सुधार कार्य क्यों नहीं कराया जा रहा। नगर क्षेत्र के अब्दुल कय्यूम खां, डाक्टर नजर मोहम्मद खां, डॉक्टर सगीर अहमद खां, रिजवान खां सभासद,काजे खां सभासद, ऐमन रिज़वी,  अयाज़ मुस्तफा खां,, मास्टर शब्बू खां, मोहम्मद इस्माइल, साबिर अली अंसारी, मोहम्मद अबरार खां, के अलावा कई सामाजिक लोग लगातार बिजली की समस्या को लेकर विभा गीय अधिकारियों से सम्पर्क कर रहे हैं, और लोगों की मदद के लिए हर समय सक्रिय भी रहते हैं। इसके बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।नगरवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जर्जर तारों को बदला जाए, 33 केवी लाइन के किनारे लगे पेड़ों की छंटाई कराई जाए, ट्रांस फॉर्म रों की क्षमता को और बढ़ाई जाए, तथा बिना सूचना होने वाली कटौ ती पर रोक लगाई जाए ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने