बलरामपुर- जिला बार संघ बलरामपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में अध्यक्ष पद पर मुरतजा हुसैन एवं महामंत्री पद पर संजय तिवारी ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र प्रताप सिंह यादव वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय (एडवोकेट) एवं संतोष कुमार पाण्डेय (एडवोकेट) ने शपथ ली। 10 वर्ष से कम अनुभव श्रेणी में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रताप शुक्ल ‘राजा’ एडवोकेट तथा प्रशांत ओझा संयुक्त सचिव पद पर बृजेश कुमार सोनी एडवोकेट अन्नु शुक्ला और रितेश तिवारी ने शपथ ग्रहण किया सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ जयप्रकाश शुक्ला मुमताज रसूल अयाज अहमद उर्फ गुड्डू अमरेंद्र मणि कौशिक ज्वाला प्रसाद यादव श्रीमती मीरा श्रीवास्तव सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद के लिए  ज्योति सिंह, शुभम  सिंह सुधाकर मणि त्रिपाठी, मुन्ना लाल तथा भानू प्रताप सिंह राज कुमार त्रिपाठी उर्फ प्रिंस ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  पंडित यश चंद्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला जज बलरामपुर उत्कर्ष चतुर्वेदी सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित व अधिवक्ता मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद मुरतजा हुसैन ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे तथा बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करेंगे।

वहीं महामंत्री संजय तिवारी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ता भाइयों की जीत है।

युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि अध्यक्ष और महामंत्री को मिला भारी जनादेश उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान करेगी।

कार्यक्रम के अंत में जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने