औरैया // कस्बा के पुराना बिधूना मोहल्ला में शुक्रवार शाम बिजली मैकेनिक की कूलर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मोहल्ला पुराना बिधूना निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र सक्सेना बिजली मैकेनिक था शुक्रवार शाम वह मोहल्ले के ही विनय कुमार मिश्रा के घर पर खराब कूलर ठीक करने गए थे, काम के दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गए परिजन उसे अस्पताल ले गए वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया राजेंद्र ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी शकुंतला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने