बलरामपुर -जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं जिला खेल समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “बलरामपुर फुटबॉल प्रीमियर लीग (बालक वर्ग)” प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। 
प्रतियोगिता में जनपद की 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। 
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
उद्घाटन अवसर पर खिलाडियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खेल मैदान में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा का शानदार वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में कारा-11 फुटबॉल क्लब एवं अवध यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।
वहीं दूसरे मुकाबले में ग्रामस्कट-11 फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल सोसायटी फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर जीत अपने नाम की। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में उपक्रीड़ाधिकारी श्री प्रवेश कुमार रावत,उपक्रीड़ाधिकारी श्री कमाल अहमद, फुटबॉल संघ बलरामपुर के अवैतनिक सचिव मो० हसन कुरैशी सहित नागेन्द्र कुमार गिरी, सूरज कुमार, विजय शंकर पाण्डेय, अभय सिंह, अमन श्रीवास्तव, राधेश्याम, मो० जीशान, श्रीराम गोपाल पाण्डेय, राजेश कुमार प्रजापति एवं समस्त स्टेडियम स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने