बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज  के अंग्रेजी विभाग के छात्र- छात्राओं द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर को उपहार भेंट किया।
        कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व विभागध्यक्ष डॉ रमेश शुक्ल ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।  समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि जब आप सभी ने पहली बार इस कॉलेज में कदम रखा था। आपकी आँखों में बड़े-बड़े सपने और कुछ कर गुजरने की उत्सुकता थी। इन तीन या चार वर्षों में आपने न केवल किताबी ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि जीवन के अनमोल सबक भी सीखे हैं। आपने यहाँ दोस्ती, अनुशासन, हार-जीत और एक बेहतर इंसान बनने की कला सीखी है। जीवन मे डिग्री के साथ साथ एक बेहतर कल को बनाने के लिए एक अच्छा इंसान होना आवश्यक है। विभागाध्यक्ष डॉ रमेश शुक्ल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप लोग कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपके परिवार के साथ साथ हम सभी को गर्व होगा। डॉ बी एल गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिवम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल (पी.जी) का खिताब गौरी मिश्रा तथा मिस्टर फेयरवेल का खिताब रोहन पटवा को प्राप्त हुए। इसी कड़ी में मिस फेयरवेल (यु.जी) का खिताब सारिका और अक्षरा को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। इसी के साथ मिस्टर इवनिंग का खिताब विश्वजीत को तथा मिस इवनिंग का खिताब दीपशिखा को प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन अक्षरा सिंह ने किया। 
      इस अवसर पर प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा,डॉ अरूण प्रकाश पाण्डेय, डॉ डी के मौर्य,डॉ अनामिका सिंह,डॉ पूजा मिश्रा, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार शुक्ल, लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व शिवानंद  पाण्डेय मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने