बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी विधानसभा क्षेत्र के नाईपुरा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बारात घर निर्माण कार्य का शुभारंभ सभासद सुमेघा कृष्ण बंसल द्वारा विधिवत, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। क्षेत्रवासियों ने 62 लाख से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले इस जनहितकारी कार्य के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।इस अवसर पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। नाईपुरा क्षेत्र में बनने वाला यह बारात घर सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को विवाह, सामाजिक आयोजन एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि लोनी विधानसभा का प्रत्येक क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो। जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। यह बारात घर क्षेत्रवासियों के सामाजिक जीवन को और अधिक सुगम बनाएगा।" सभासद सुमेघाकृष्ण बंसल ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बारात घर की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के मार्गदर्शन में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान जिला मंत्री कृष्ण बंसल, भाजपा नेता राजबीर प्रजापति, घासी राम, सुखबीर, हरि ओम, शिवकुमार, आजाद सैन, जगपाल, धन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know