उतरौला, बलरामपुर -भीषण गर्मी और तपती हुई लू को देखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला ने नगर के प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क शीतल जल और प्याऊ की व्यवस्था की है। राहगीरों, यात्रि यों और आमजन को राहत देने वाली इस पहल को देखते हुए लोगों ने इसे बेहतरीन बताया है। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने बताया कि गर्मी में घर से निकलते ही प्यास लगना आम बात हो गई है। इसी को ध्यान में रखकर नगरके टैक्सी स्टैण्ड,अम्बेडकर चौराहा, नगर पालिका कार्यालय, रोडवेज बस स्टैण्ड के अलावा कई महत्वपूर्ण जगहों पर प्याऊ लगवाए गए हैं। इन प्याऊ पर पानी की निरन्तर पूर्ति और लोगों को पानी पिलाने के लिए नगर पालिका कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। प्याऊ के अलावा नगर के प्रमुख स्थानों और मोहल्लों में करीब 50 वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। इनसे लोगों को साफ, शुद्ध और शीतल जल मिल रहा है। अनूप चन्द गुप्ता ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था कराना हमारी प्राथमिकता है।इसलिए भीड़ भाड़ वाले स्थलों को चिन्हित कर वहां पर प्याऊ लगवाए हैं।
भीषण गर्मी में प्याऊ राहगीरों के लिए वर दान साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने नगर पालि का की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है, कि इससे तपती दोपहर में आने जाने वालों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know