सरूपगंज। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही व स्थानीय संघ सरूपगंज एवं श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही के तत्वावधान में सोमवार से ग्रीष्मकालीन जल सेवा शुरु की। स्काउटर रणजीत जीनगर ने बताया कि जल सेवा का शुभारम्भ रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि एम आर वर्मा सीओ स्काउट सिरोही, स्टेशन अधीक्षक चंद्रपाल सिंह,प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर रजनी यादव, शांति देवी सेवानिवृत अध्यापिका एवं गाइडर,स्काउटर प्रकाश कुमार के सानिध्य में किया गया
एम आर वर्मा सीओ स्काउट ने कहा कि स्काउट,गाइड, रोवर, रेंजर के छात्रों की ओर से यह सेवा शुरू की गई। विगत 5 वर्षों से स्काउट गाइड द्वारा यह सेवा की जा रही है। वहीं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर रजनी यादव ने छात्रों को इस सेवा के लिए हौसला बढ़ाया वहीं शान्ति देवी ने स्काउट गाइड के विभिन्न सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी,सचिव प्रताप राम प्रजापत जल सेवा के दिशा निदेश दिए वही स्काउटर रणजीत जीनगर जल सेवा के पूरे दिन की दिन चर्या के बारे में सभी को अवगत कराया 
इस मौके पर रोवर जितेंद्र बासफोड़, दीपक कलावंत, आकाश सिंधी, मुकेश बंजारा,अविनाश बोहरा,गोपाल बासफोड, तन्मय गर्ग, कृष्णा जीनगर ,राहुल कुमार,बलवंत कुमार,मयंक अग्रवाल ,श्रवण,दक्ष कुमार ,सरफराज,रोहित कुमार मेघवाल,कैलास कुमार,राजहंस,सिकंदर,आमिर हसन,जितेंद्र प्रजापत,चंदन कुमार,खुशवंत भाटी
रेंजर दृष्टि पांडे,कुमुद चौहान, वर्षा वैष्णव,वैशाली सिन्दल ,रोशनी कुमारी ने सेवा कार्य किया गया। सहित कई गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने