बलरामपुर - 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्वावधान में स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन सत्र का शुभारंभ गुरुवार की देर शाम को किया गया। इस दौरान कैडेटों को उनके कर्तब्यों का बोध कराया गया।
         उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने कहा कि एनसीसी (NCC) का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC - Combined Annual Training Camp) आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को अनुशासित सैन्य जीवन का अनुभव प्रदान करना है।  इसके माध्यम से छात्रों में चरित्र निर्माण, नेतृत्व, साहसिक कार्य की भावना, और राष्ट्र सेवा जैसे आदर्शों को विकसित किया जाता है । शिविर के  दौरान कैडेटों को हथियार चलाने,फायरिंग, ड्रिल, और फील्ड क्राफ्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।इसके अतिरिक्त छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाना और आत्मविश्वास का निर्माण करना शामिल है। कैडेटों को विभिन्न पृष्ठभूमि से आए अन्य छात्रों के साथ मिलकर रहना सिखाना, जिससे उनमें भाईचारा और टीम-वर्क मजबूत हो ।  कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने शिविर के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  ऐसे शिविरों के माध्यम से कैडेट्स कठिन परिस्थितियों में समयबद्ध तरीके से काम करना, सीनियर-जूनियर के संबंधों का सम्मान करना और कैंप की जिम्मेदारियां संभालना नेतृत्व गुणों को विकसित करता है। इसके अतिरिक्त शुक्रवार के सुबह की शुरुआत पी टी ड्रिल से हुई। इसके बाद नियमित कक्षाओं के साथ साथ खेल व अन्य गतिविधियों का भी आयोजन हुआ।
       इस अवसर पर बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, मेजर आरिफ हुसैन खान,लेफ्टिनेंट उदयभान,2nd ऑफिसर अतुल कुमार, ओमकार यादव,लईक अंसारी,सीटीओ वंदना पाण्डेय,सूबेदार मेजर बिनय घोष,ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह,बीएचएम रजनीश आदि मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने