नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी: परिवहन विभाग में कंडक्टर बनवाने का झांसा देकर लखनऊ के पिता-पुत्र पर ठगी का आरोप 
वृंदावन के गुरुकुल में बुना गया जाल; मंत्री का करीबी बताकर हड़पे लाखों रुपये
 उत्तर प्रदेश/ लखनऊ,परिवहन विभाग में बस कंडक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मथुरा के एक युवक से कथित तौर पर पिता पुत्र द्वारा 5 लाख रुपये हड़पने के आरोप लग रहे हैं। इसमें पिता आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के सचिव जैसे पद पर जुड़े रहे हैं , जिसके बाद पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपियों को कानूनी नोटिस भी भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 
शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि 2 मार्च 2025 को वृंदावन स्थित गुरुकुल में आयोजित एक सभा के दौरान उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी श्री भुवन तिवारी और उनके पुत्र दोहित्र तिवारी उर्फ शुभम तिवारी से हुई थी।  इन आरोपियों ने स्वयं को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री का करीबी बताते हुए दावा किया कि वे परिवहन विभाग में कंडक्टर के पद पर उसकी नियुक्ति करवा देंगे।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने नौकरी के बदले 5 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से पहली किस्त के तौर पर 2 मार्च 2025 को भुवन तिवारी और शुभम तिवारी ने 1
लाख रुपये नकद और शैक्षणिक दस्तावेज ले लिए थे। इसके बाद जनवरी 2026 में भर्ती निकलने का दावा कर आरोपियों ने शेष 4 लाख रुपये भुवन तिवारी के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

भुवन तिवारी और शोभित्र तिवारी ने आश्वासन दिया था
कि 30 मार्च 2026 तक नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। जब तय समय तक कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला और विभाग में जांच की गई, तो पता चला कि ऐसी कोई भर्ती ही नहीं की गई है। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए विधिक नोटिस में भुवन तिवारी और शुभित्र  तिवारी को 15 दिनों के भीतर पूरी रकम वापस करने की चेतावनी दी है। निर्धारित समय में पैसे वापस न करने की स्थिति में दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
वहीँ आर्य प्रतिनिधि सभा ने भुवन तिवारी को सचिव पद से तत्काल हटाते हुए इन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य स्वदेश जी ने एक पत्र के माध्यम से यह कहा हैँ की भुवन तिवारी के सम्बन्ध मे प्राप्त जानकारी के बाद तत्काल अपात बैठक कर इनसे स्तीफ़ा ले लिया गया परन्तु प्रदेश कार्यालत की चाभी नहीं ली जा सकी स्तीफ़ा देने के बाद भुवन ने प्रदेश कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ली है।
प्रधान ने इनपर कार्यवाही किये जाने की बात कही हैँ 





उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने