बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी नगरपालिका परिषद अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल की रंजीता धामा ने वार्ड 12 की खन्ना नगर, त्यागी मार्केट, रामेश्वर पार्क , ऋषि मार्केट आदि कॉलोनी मे लगभग 5 करोड 58 लाख रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोडकर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का ढोल-नगाडों के साथ फूल -माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । 
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये कहा कि 5 करोड 58 लाख रूपए की लागत से वार्ड 12 मे पार्कों का सौन्दर्यकरण चारदीवारी व टंकी की रिपेयरिंग गलियों मे  सीसी की सडकें व इंटरलाकिंग टाइल्स व आरसीसी नालियों का निर्माण कार्य कराये जायेंगे ।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही मेरे लिये जनसेवा का आधार है एवं जिसको मै बेहद ही लग्न के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करती हूं लोनी क्षेत्र की तमाम गलियों को पक्का कराया जा रहा है सरकारी मशीनरी व तंत्र के सहयोग से लोनी क्षेत्र मे विकास कार्यों की झडी लगी हुई है सभी संबंधित विभागों के साथ मै स्वयं समय-समय पर बैठक करती हूं तथा लोनी मे अधिक से अधिक जनहित के कार्य कराये जाये इसके लिये हम लोग बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं सभी अधिकारियों को बैठक मे विकास कार्यों की गुणवत्ता को उच्च दर्जे की बनाने के लिये भी दिशा निर्देश दिये जाते हैं तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करके सडकों को मजबूत व टिकाऊ बनाया जाये ये ही हमारा लक्ष्य होता है । 
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये बताया कि जल्द ही अन्य योजनाओं से फंड लाकर क्षेत्र मे सभी जगह पर समान रूप से विकास कार्य कराये जायेंगे जिन लोगों की गलियां किसी वजह से इन कार्यों मे नही लगी है उनकी नपाई करायी जा रही है वो लोग निराश ना हो जल्द ही और भी विकास कार्य हमारे दूारा लोनी नगरपालिका क्षेत्र मे कराये जायेंगे । 
इस अवसर पर दीपक सरोहा,देशराज दरोगा, जयपाल सिंह मलिक,नरेन्द्र फौजी,भोपाल सिंह प्रधान, उदयवीर सरोहा, मनीष शर्मा,साहब सिॆह तोमर, देशपाल मान,आबिद खेकडा,रियाज,एडवोकेट आफताब आलम ,संजय शर्मा,दिनेश रावत,नरेश दांगी,पप्पू रावत,पवन चौहान, ओमी बंसल ,राजीव बंसल, सुशील चौधरी,मनोज शर्मा एडवोकेट,रविन्द्र नैन, अनुज त्यागी,सलेक त्यागी,जितेन्दर त्यागी, रमेश डीलर, मोहन शर्मा, ब्रहमवती,सुनीता देवी,कविता तोमर,करूणा तोमर, बाला,राजेश, रेखा,अंजू चौधरी, शीला चौधरी, रजनी,राशि आदि
 सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने