औरैया // देश में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर जिले में दिखने लगा है औरैया के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त गाड़ी हटा दी है साथ ही जरूरी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैर जरूरी बैठकों को टालने के लिए कहा है जिलाधिकारी ने निर्णय लिया है कि अब वह एक ही सरकारी वाहन से आवागमन करेंगे उनके इस फैसले का मुख्य उद्देश्य डीजल व पेट्रोल की बर्बादी को रोकना है उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है तो जिला स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकारी संसाधनों का उपयोग न्यूनतम और प्रभावी ढंग से करें ईंधन बचाने की इस मुहिम को दफ्तरों तक ले जाते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कहा कि अनावश्यक आवाजाही को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा बैठकें ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से की जाएं यदि भौतिक रूप से बैठक अनिवार्य हो तो केवल उन्हीं अधिकारियों को बुलाया जाए जिनका उस विषय से सीधा सरोकार हो।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know