बलरामपुर- घटना का विवरण इस प्रकार है कि 17.01.2026 को वादी जाकिर हुसैन पुत्र यार मोहम्मद नि0ग्राम नहरबालागंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित आकर चोरी की घटना की तहरीर दी गई कि मेरे दुकान से DJ का सामान लाईट चोरी हुई है। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर पर मु0अ0सं0-19/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोo देहात क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोo देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 19/2026 धारा- 303(2) BNS से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र राजाराम, निवासी लुचुइया थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर 2. शेखावत उर्फ कन्नन शेख पुत्र अ0 सलीम, निवासी नहरवालागंज थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर 3. छोटू कश्यप पुत्र रामफेर कश्यप, निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम कल्लाभट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण -
1. दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र राजाराम, निवासी लुचुइया थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर
2. शेखावत उर्फ कन्नन शेख पुत्र अ0 सलीम, निवासी नहरवालागंज थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर
3. छोटू कश्यप पुत्र रामफेर कश्यप, निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
अभियुक्तों के पास से तीन अदद एम्पलीफायर, दो अदद मिक्सर मशीन,
दो अदद एलईडी पार डीजे लाइट,
एक ई-रिक्शा बिना कागजात बरामद किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know