बलरामपुर- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि अरसद अली पुत्र स्वo मोo जलील निवासी हरिहरगंज बाजार थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि अपने मृतक पिता मोo जलील के नाम से आवंटित घरेलू गैस कनेक्शन संख्या-38543099 को अपने नाम स्थानान्तरित कराने हेतु गैस एजेंसी पर दिया था, किन्तु गैस एजेंसी के प्रबन्धक/कर्मचारियों द्वारा कूटरचना कर अनधिकृत रूप से हिमांशु कसौधन का मोबाइल नम्बर लिंक कर उसके नाम पर गैस सिलेण्डर की बुकिंग एवं डिलीवरी कर दी गयी। प्रथम दृष्टया जांच थाना स्थानीय द्वारा की गयी तो लगाये गये आरोप सत्य पाये गये जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को दी गयी तदुपारंत प्रकरण की जांच जिला पूर्ति अधिकारी बलरामपुर द्वारा की गयी, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि मेसर्स यादव भारत गैस ग्रामीण वितरक, सेखुई कला के प्रोपराइटर दिनेश यादव, प्रबन्धक आलोक यादव की मिलीभगत से मृतक उपभोक्ता के गैस कनेक्शन का दुरुपयोग कर अनियमित रूप से गैस सिलेण्डरों की डिलीवरी की गयी। जांच में यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी की लिखित तहरिर पर जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा अभियोग पंजीकरण की अनुमति प्रदान किये जाने के उपरान्त सम्बन्धित अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-182/2026 धारा- 319(2)/336(3)/316(5) बी.एन.एस. व 3/7 E.C. ACT बनाम भारत गैस ग्रामीण विरतरण सेखुई कला के प्रोपराईटर दिनेश यादव पुत्र केशव राम यादव नि0 ग्राम अज्ञात व गैस एजेंसी के प्रबंधक आलोक यादव पुत्र अज्ञात व हिमांशु कसौधन पुत्र अज्ञात निo ग्राम हरिहरगंज थाना को0देहात जनपद बलरामपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस विकास कुमार द्वारा थाना कोo देहात क्षेत्रान्तर्गत गैस कालाबाजारी की घटना का अनावरण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोo देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में अभि0 1.अजय वर्मा पुत्र आदित्य वर्मा 2. रूपेश वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा नि0गण ग्राम बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया जिनके द्वारा हिमांशु कसौंधन से 800 रु0 लेकर उपभोक्ता मो0 जलील के पासबुक पर कंप्यूटर से प्रतिरूपण कर उसका मोबाइल नंo अंकित कर उस पर ओoटीoपीo भेज कर अनाधिकृत तरीके से गैस सिलेण्डर की सप्लाई की गयी । गिरफ्तारशुदा अभिoगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्त अजय वर्मा व रूपेश वर्मा द्वारा बताया गया कि हम लोग गैस एजेंसी पर कार्य करते हैं, गैस की किल्लत होने के कारण लोगो में गैस की मांग अधिक होने लगी हम लोग गैस एजेन्सी से गैस की कालाबजारी करके लोगो को अधिक दाम में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराते थे, लगभग 01 से 1.5 माह पुर्व हिमांशु कसौधन निo हरिहरगंज थाना कोo देहात जनपद बलरामपुर गैस लेने के सिलसिले में एजेंसी पर आये थे हम लोगो से कहे की मुझे गैस सिलेण्डर की आवश्यकता है उपलब्ध करा दिजिए फिर हम लोगो नें गैस एन्जेसी के मैनेजर से पूछकरके कार्यालय में पड़ी हुई पासबूक जो मोo जलील की थी उसपर हिमांशु कसौधन का मोबाईल नंo रजिस्टर करके हिमांशु कसौधन को गैस उपल्बध करा दिए, हम लोगो ने इसी प्रकार कई गैस पासबुक में मोबाईल नम्बर हेर फेर करके गैस उपलब्ध कराई है ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know