उतरौला बलरामपुर -मनकापुर रोड पर स्थित ग्राम पंचायत मधपुर के निकट चांद औलिया शरीफ मेंआयो जित हजरत सूफी गुलाम आसी पिया हसनी के उर्स- ए- आरेफीन के तीसरे दिन जायरीनों का तांता लगा रहा, नमाज- ए- फज्र के बाद कुरआन ख्वानी से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुबह 10 बजे से लेकर कुल शरीफ का प्रोग्राम मुन अकिद किया गया।
नमाज-ए-अस्र के बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। नमाज-ए-ईशा के बाद मुशायरे का आयोजन हुआ। बाहर से आए हुए शायरों ने अपने कलाम पेश किए। नातिया कलाम सुनकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। उर्स के तीसरे दिन अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने हजरत गुलाम आसी पिया के मजार- ए- अकदस पर नज्र- ओ- नियाज दिलाकर चादर पोशी की। उर्स के मौके पर मेले जैसा माहौल बना रहा। झूला, सर्कस और विभिन्न सामानों के स्टॉल लगे हुए हैं, जहां बच्चों व महिला ओं ने खरीदारी की।
इस मौके पर S R प्लाटिंग के चेयरमैन अब्दुल करीम के द्वारा आये हुए जायरीनों को पानी का बाटलवितरण किया। और सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल व महिला आरक्षी भी तैनात रहीं।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                 असगर अली की खबर
                   उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने