उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय,सांस्कृतिक व अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था स्पिक मैके एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 01 से 05 मई तक तक बलरामपुर,बहराइच , श्रावस्ती व गोण्डा जिले में सारंगी वादन की सुरमयी संगीत की बहार बहेगी। युवाओं में शास्त्रीय संगीत के प्रति जागृति पैदा करने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल के 04 जिले में कुल 04 दिनों में 08 शैक्षिक संस्थानों में सारंगी की प्रख्यात कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी सती का सारंगी वादन कार्यक्रम आयोजित होगा।
यह जानकारी स्पिक मैके देवीपाटन व बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को शास्त्रीय संगीत एवं सभ्यता से जोड़ने के लिए कृतसंकल्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पिक मैके , उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा पूरे प्रदेश में एक अनूठी पहल शुरु की गई है। स्पिक मैके उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों में 500 शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों में शास्त्रीय संगीत के विभिन्न विधा के प्रतिष्ठित कलाकार जाकर अपने व्याख्यान व प्रस्तुतिकरण के माध्यम से शास्त्रीय संगीत की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे।साथ ही युवाओं को इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित भी करेंगे। लेफ्टिनेंट डॉ चौहान ने बताया कि इसी श्रंखला में तृतीय चरण में बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती व गोण्डा जिले के कुल 08 विद्यालयों में भी सारंगी वादन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विदुषी गौरी बनर्जी की सारंगी सुरमयी छटा बिखेरेगी। 01 मई को बहराइच,02 मई को श्रावस्ती,04 मई को गोण्डा तथा 05 मई को यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक जिले के दो-दो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत सारंगी से परिचित कराया जायेगा। लेफ्टिनेंट डॉ चौहान ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक व नैतिक विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों से इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की। बलरामपुर स्पिक मैके की सरंक्षक व उत्तर प्रदेश की वाईस चैयरपर्सन डॉ नीरजा शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी सीनियर वालेंटियर व जॉइंट सेक्रेटरी शिवम चौहान व माण्डवी तिवारी को दी गई है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know