ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
जनपद गोण्डा के विकास खंड रूपईडीह के ग्राम प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अभय कुमार को उनके कक्ष में सौंपा।
प्रधानों ने कहा कि वर्तमान में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 26 मई व 19 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है, जिससे गांवों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, आवास, मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। कई योजनाएं अभी प्रगति पर हैं, ऐसे में कार्यकाल समाप्त होने से अधूरे कार्य रुक सकते हैं और ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
प्रधानों ने मांग की कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाकर वर्तमान प्रतिनिधियों को अधूरे कार्य पूर्ण कराने का अवसर दिया जाए, ताकि विकास योजनाओं की निरंतरता बनी रहे और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अमित अवस्थी, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, घनश्याम, सर्वेश कुमार हरिशंकर, प्रमोद कुमार सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उन्होंने शासन से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know