उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गालिबपुर चौराहा के पास उतरौ ला-बलरामपुर के मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात्रि में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*मौसी को सामान देने जा रहा था आकाश:* प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम मुहम्मद नगर के इमिलिया रज्जाक गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब गांव के निवासी आकाश वर्मा आयु लगभग (17) पुत्र बृजलाल वर्मा कीसड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही। उधर गांव में शादी थी, बारात आनी थी और सब तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन मौत की सूचना ने खुश नुमा माहौल को मातम में बदल दिया। मृतक के दादा वंश राज ने बताया कि उनका पोता आकाश धौरहरी गांव अपनी मौसी कोसामान देने जा रहा था, तभी गालिबपुर चौराहा के पास दो बाइकों की टक्कर में उसकी मौत हो गई। काफी समय तक जब वह मौसी के यहां नहीं पहुंचा तो मुबाइल के द्वारा कॉल किया गया। कॉल को पुलिस ने रिसीव किया और दुर्घटना में मौत की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन आनन- फानन में श्रीदत्तगंज पहुंचे। *आकाश मुंबई जाने वाला ही था,* मां प्रेमा बदहवास है। और पिता बृजलाल मुंबई में हैं, घटना से उन पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह मुंबई से घर आ रहे हैं। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। परिजनों के अनुसार आकाश गुरुवार को ही मुंबई जाने वाला था, उसका टिकट भी बुक था। माडर्न थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेल मेट नहीं लगाए थे। बाइक की रफ्तार तेज थी, इसी कारण हादसा हुआ। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know