उतरौला बलरामपुर - बार अधिवक्ता संघ उतरौला की नई कार्य कारिणी का शपथ ग्रहण का समारोह बुधवार को दीवानी संघ भवन में सम्पन्न हुआ।नव निर्वाचित पदाधि कारियों को चुनाव अधिकारी शम्भू लाल गुप्ता ने शपथ दिलाई।दीवानी बार संघ भवन में चुनाव अधिकारी शम्भू लाल गुप्ता ने अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, महामंत्री रवि शंकर मिश्रा व वरिष्ठउपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी के अलावा अन्य पदाधिका रियों को पद व गोपनी यता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालो में कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर बृजेश कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार जाय सवाल व सत्यदेव चौधरी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम शंकर मौर्य, उपकनिष्ठ उपाध्यक्षपद पर मारुति नन्दन मिश्रा वरिष्ठ कार्यकारिणी  इशरत अबरार,भुग्गुल प्रसाद,अब्दुल कय्यूम, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, कुंवर जी व सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर सुनील कुमार तिवारी,दिवाकर विक्रम विनय कुमार श्रीवास्तव रवि गुप्त व गजनफर अली की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण केबाद अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बार के हित में कार्य करने की बात कही गई। महामंत्री रविशंकर मिश्रा ने कहा कि बार व बेंच के बेहतर ताल मेल से लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना तथा अधिवक्ताओं के हितों के निरन्तर संघर्ष करना प्राथमिकता में शामिल है। इस अवसर पर सिविल जज जूनि यर डिवीजन प्रिंस जिन्दल, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सिद्धान्त सोलंकी,राम प्रताप चौधरी,सुशील कुमारश्रीवास्तव,मार्कण्डेय मिश्रा,व्यास मुनि पांडेय, परशुराम यादव, शिवरतन लाल के अलावा भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने