गोंडा: द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्नलगंज में राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग




गोंडा। जनपद के कर्नलगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 1 अप्रैल 2026, बुधवार को “द जर्नलिस्ट एसोसिएशन” (भारत) के तत्वावधान में राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग को लेकर शुरू किया गया है। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष एमडी मौर्य ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार साथी पवनदेव सिंह, अभय प्रताप सिंह, अनुराग मिश्र, वीरेंद्र कुमार तिवारी, शिवकुमार पाण्डेय, महेश गोस्वामी,शिवम श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश चौहान, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। अभियान का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है। वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले और उत्पीड़न लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून समय की बड़ी आवश्यकता बन गया है। संगठन की ओर से सभी पत्रकारों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस जनआंदोलन को मजबूत करें, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सुरक्षित किया जा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने