जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट अभिनव क्लब द्वारा आयोजित उद्घाटन से एक दिन पूर्व, बुधवार को आयोजक टीम ने सभी खिलाड़ियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए ट्राफी के साथ प्रभावशाली जागरूकता रैली निकाली। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर यादव चौराहा, अयोध्या चौक, शहीद पार्क होते हुए वापस रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। वही 12 अप्रैल 2026 तक नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर अंबेडकर नगर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी प्रतियोगिता के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबेडकरनगर की टीम कोच अदनान अहमद के साथ एन डी नरेंद्र देव कालेज पहुंची। यह प्रतियोगिता अभिनव हॉकी क्लब द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी कोच शनि पाण्डे की अगुवाई की कराई जा रही है, प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया जाना है
, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हॉकी ,खेल निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार डॉ आर पी सिंह भी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इस प्रतियोगिता में अभिनव क्लब जलालपुर (होस्ट टीम ), उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर रेलवे, महिला छात्रावास अयोध्या, नागपुर हॉकी एकेडमी, हॉकी टीम हरदोई, मानसी फाउंडेशन मुंबई, कुमकुम अकैडमी कोलकाता, एलेक्स पंजाब स्टेडियम, एकलव्य स्टेडियम अंबेडकर नगर आदि टीमें प्रतिभाग करेंगी। एकलव्य स्टेडियम की टीम में अरुणिमा (कैप्टन), नैन्सी, मधुलिका, मुस्कान व सुषमा आदि कोच अदनान अहमद के साथ पहुंची यह जानकारी मंगेश कुमार मन ने दी ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know