पंजीकरण कराकर विभागीय योजनाओ का लाभ प्राप्त करें कृषकः डीएचओ
बहराइच / ब्यूरो। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि आगामी सत्र 2026-27 अन्तर्गत फल, फूल, शाकभाजी, मसाला, मौन पालन, पॉली हाउस, नेट हाउस, वर्मी बेड आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना के तहत 01 अप्रैल 2026 से पंजीकरण करा सकते हैं।
श्री चौधरी ने बताया कि इच्छुक कृषक आधारकार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो व मोबाइल नम्बर के साथ डीबीटी डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट इन पर जाकर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीकरण कराकर ‘‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’’ के आधार पर विभागीय योजनाओं को लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्यान अधिकारी बहराइच के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know