उतरौला बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद परिषद उतरौला में बुधवार को नगर विकास विभाग के द्वारा नामित पांच निर्दिष्ट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी उतरौला अभय कुमार सिंह ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में क्रमशः रमेश चन्द्र जय सवाल, प्रहलाद कुमार सोनी, प्रतिमा रानी, मोल्हू राम एवं अंकुर कुमार गुप्ता भी शामिल रहे। समारोह में नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी के अलावा गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। नगर पालि का अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास के लिए टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी नामित सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन निष्ठा और ईमानदारी से करने का काम करेंगे, तथा नगर के सर्वांगीण विकास में भी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास को नई दिशा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नव-नामित सदस्यों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा जताई।उपजिलाधि कारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल औपचारि कता नहीं, बल्किजिम्मे दारियों का एक संकल्प है। उन्होंने सभी सदस्यों को निष्पक्षता, पारदर्शि ता एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशा सन विकास कार्यों में हर सम्भव सहयोग करेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने कहा कि नगर पालिका के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। नव-नामित सदस्य इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने नगर के विकास,स्वच्छता एवं जनसेवा के प्रति समर्पि त रहने का संकल्प लिया है।इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, एमन रिजवी, हरीश चन्द यादव, सी बी माथुर, सनी गुप्ता, सभासद सन्तोष कुमार कसौ धन, राजकुमार, नीरज कुमार कसौधन, विष्णु गुप्ता, दुर्गा प्रसाद,के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने