उतरौला बलरामपुर - श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक राम प्रताप वर्मा और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी और देश के लिए किए गए योगदानों को याद किया। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर पार्टी के ध्वज को फहराया गया। जिससे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं नेसोमवार को अपने-अपने आवासों पर भी झंडा फहरा कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त, देवानन्द गुप्ता,नगर अध्यक्ष फरींद्र गुप्त, सुधीर कुमार श्रीवास्तव विकास गुप्त,के के गुप्ता,अंकुर गुप्त,हकी म फरमान,ओम प्रकाश गुप्ता, महेश कुमार गुप्त, हर्षित कुमार जायसवाल और प्रमोद कुमार जायसवाल के अलावा भारी संख्या भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know