उतरौला बलरामपुर - माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पिपरा याकूब के मजरा बभनी में मामूली विवाद के चलते और मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विगत दिनों में दिनांक 04/04/26 दिन शनिवार कोसलीम पुत्र हफीजुल्ला निवासी ग्राम पिपरा याकूब के मजरा बभनी के निवा सी ने माडर्न थाना श्री दत्तगंज के थानाध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव के दुल्ला खां के यहां से खेत सीचने के लिए पाइप लाये थे। जिससे वापस करने के लिए  उनके घर गए हुए थे, कि उनकी लड़की ने कहा कि पाइप की संख्या कम है, यह बात हो ही रही थी,कि इतने में अकरम खान पुत्र लल्लन खां, सलमान खां पुत्र अनवार खां,शमसुद्दीन खां पुत्र बदरुजमा एवं फरहान उर्फ गोलू खां पुत्र लड्डन खां व चार अज्ञात लोगो ने हमारे भतीजे जुबेर को बेट एवं स्टाम्प से मारने पीटने लगे, जिसे देख कर हमारे बड़े भाई ने निजामुद्दीन,अब्दुल हफीजुल्ला व मेरी भतीजी अजीजुन निशा पुत्री निजामुद्दीन बचाने के लिए गए,तो उनको भी विपक्षी गणों ने क्रिकेट के बैट से मार जयने पीटने लगे।जिससे मेरे बड़े भाई निजामुद्दीन आयु लगभग 70 वर्ष को काफी चोटे आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा सा पसरा हुआ है, और मौत की खबर सुनते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और घायल अजीजुन निशा व ज़ुबैर को सामुदायि क स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्त गंज पर भेज दिया। विपक्षी गणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्य वाही शुरू कर दी है।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने